उत्तराखण्ड

धामी कार्यकाल में अब सरकारी स्कूलों के बच्चे पढ़ेंगे राज्य आंदोलकारियों का इतिहास, शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की जा रही “विरासत” नाम की पुस्तक

उत्तराखंड में जहां चौतरफा विकास हो रहा है तो वहीं धामी सरकार के कार्यकाल में शिक्षा को बढ़ावा भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने जहां अपने रीति रिवाजों, त्यौहारों को बढ़ावा दिया है तो वहीं अब सरकारी स्कूलों में छात्र राज्य आंदोलन के इतिहास से रूबरू होंगे यह एक नेक पहल है जिससे उत्तराखंड के बच्चे जान पाएंगे की कैसे उत्तराखंड राज्य के लिए महान आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की चिंता न करते हुए बलिदान दिया था। साथ ही प्रदेश के सरकारी स्कूलों के छात्र राज्य के प्रमुख त्योहार, मेले और उत्सवों के बारे में भी पढ़ेंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर विभाग की ओर से “विरासत” नाम से पुस्तक तैयार की जा रही है। इसके लिए राज्य के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से जानकारी मांगी गई है।

शिक्षा मंत्री के मुताबिक छात्र-छात्राओं को स्थानीय बोली, भाषा की जानकारी के लिए प्राथमिक स्तर पर उन्हें गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी में पढ़ाया जा रहा है। एससीईआरटी की ओर से कक्षा तीन तक के बच्चों के लिए पुस्तकें तैयार की गई हैं। जबकि माध्यमिक स्तर पर छात्र राज्य के इतिहास, भूगोल, रीति रिवाज, प्रमुख त्योहार, मेले, उत्सव, राज्य आंदोलन के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में राज्य के लोगों की भूमिका और राज्य के प्रसिद्ध लोगों के बारे में पढ़ेंगे। इसके लिए पुस्तक तैयार की जा रही है। राज्य के सभी डायट इस संबंध में ड्राफ्ट तैयार कर एससीईआरटी को देंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा इस पुस्तक को स्कूलों में कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News