मनोरंजन

दीपिका पादुकोण दूसरी बार बनने वाली हैं मां? ‘राका’ की शूटिंग में जुटीं एक्ट्रेस

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बेटी दुआ के माता-पिता हैं और अब उनके परिवार में एक बार फिर खुशियां दस्तक देने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं और फिलहाल अपनी प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में हैं। बताया जा रहा है कि सितंबर में उनके घर एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंज सकती है। दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘राका’ की शूटिंग पूरी करने में जुटी हुई हैं। डिलीवरी से पहले फिल्म से जुड़े अपने हिस्से का काम पूरा करने पर उनका फोकस बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका शूटिंग के दौरान सेट पर लगातार मौजूद रहती हैं। जरूरत पड़ने पर वह देर रात तक भी काम कर रही हैं। प्रेग्नेंसी के इस चरण में भी उनके काम के प्रति कमिटमेंट को देखकर फिल्म की टीम और क्रू के सदस्य कथित तौर पर काफी प्रभावित हैं।

फिल्मफेयर की रिपोर्ट में प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि दीपिका आठ महीने की गर्भवती होने के बावजूद ‘राका’ की शूटिंग कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री सितंबर में अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले फिल्म की शूटिंग पूरी करने पर ध्यान दे रही हैं। दीपिका की प्राथमिकता फिलहाल अपने हिस्से की शूटिंग को समय पर पूरा करना बताई जा रही है। हालांकि, प्रेग्नेंसी के इस दौर में काम करना उनकी सेहत और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही होना महत्वपूर्ण है। फिल्म की टीम भी उनके शेड्यूल और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। ‘राका’ को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं, जबकि अल्लू अर्जुन इसमें मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ‘राका’ साइंस-फिक्शन, फैंटेसी और एक्शन का मिश्रण होगी। फिल्म में बड़े पैमाने पर विजुअल इफेक्ट्स और एक्शन सीक्वेंस देखने को मिल सकते हैं। यही वजह है कि इसे अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के करियर की चर्चित फिल्मों में शामिल किया जा रहा है। फिल्म में पहली बार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। पैन-इंडिया स्तर की इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को 2027 की बड़ी रिलीज में शामिल करने की तैयारी है। दीपिका के लिए यह समय व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों लिहाज से खास है। एक तरफ वह अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर अपने बड़े फिल्म प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुटी हैं। अब फैंस की नजर फिल्म ‘राका’ की शूटिंग और दीपिका की अगली फिल्मी अपडेट पर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News