उत्तराखण्ड

हरिद्वार पंचायत चुनाव से पहले BSP को झटका, जिलाध्यक्ष रविंद्र पनियाला हुए BJP में शामिल

हरिद्वार पंचायत चुनाव से पहले भाजपा लगातार हरिद्वार में विपक्षी दलों के नेताओं को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलवा रही है, इसी कड़ी में बुधवार को कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली, हरिद्वार में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने बसपा में बड़ी सेंधमारी की है, हरिद्वार बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र पनियाला ने बसपा का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है, रविंद्र पनियाला जिले के कद्दावर गुर्जर नेता भी हैं।

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/former-chief-minister-trivendra-singh-rawat-meets-bjp-national-president-jp-nadda/

रविंद्र पनियाला के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सीएम पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई है, इस दौरान भाजपा में शामिल रविंद्र पनियाला व अन्य लोगों ने कहा कि वह और अधिक ऊर्जा के साथ भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे।

यह भी देखें:- https://www.facebook.com/parvatsankalpnews/videos/1755849701422725/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News