उत्तराखण्ड

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की मुलाकात

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की। इस दौरान प्रदेश के समसामयिक और ज्वलंत विषयों पर चर्चा हुई।

भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा से मिलने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी और संगठन के दूसरे नेताओं से मुलाकात की, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड से राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी से भी मुलाकात की, इस दौरान दोनों के बीच डेढ़ घंटे से ज्यादा बातचीत हुई।

May be an image of 2 people, people standing, flower and indoor

अचानक से त्रिवेंद्र सिंह रावत की जेपी नड्डा से मुलाकात और राज्य के तमाम मुद्दों को लेकर हुई चर्चा के बाद राज्य में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि आखिरकार त्रिवेंद्र सिंह रावत किन मुद्दों को लेकर जेपी नड्डा से मिले हैं,

उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक और विधानसभा बैकडोर भर्ती घोटाला सुर्खियों में हैं, साथ ही नियुक्तियों में धांधली और भाई भतीजावाद की वजह से सरकार भी सवालों के घेरे में है, इन सबके इतर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लगातार बयान दे रहे हैं, अपने इन बयानों से उन्होंने अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़ा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News