उत्तराखण्ड

सीएम धामी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के समय हुई अव्यवस्था पर SSP अजय सिंह ने जांच के दिए आदेश

देहरादून:- देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बन्नू स्कूल में सीएम धामी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के समय हुई अव्यवस्था पर जांच के आदेश दे दिए है। एसएसपी ने एसपी सिटी से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है।

आपको बताते चले की बीते दिन सीएम धामी  लंदन के दौरे से वापस आ गए है। सीएम धामी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के वक्त बड़ी संख्या में अति उत्साह में लोग हेलीकॉप्टर के बेहद नजदीक आ गए थे इससे बड़ा हादसा हो सकता था साथ ही वीवीआईपी सुरक्षा को भी खतरा था हालांकि एसएसपी अजय सिंह खुद मौके पर मौजूद थे और भीड़ को समय से नियंत्रित कर लिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News