राष्ट्रीय

बल्लभगढ़ में गोरक्षकों ने ईद के मौके पर भागे गायों को किया बरामद

बल्लभगढ़:-  बकरीद का पर्व होने के चलते गो तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। शनिवार सुबह गोरक्षकों ने कैंटर में भरे 17 गोवंश को मुक्त करवाया। इनमें से दो गोवंश की मौत हो गई। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सभी गोवंशों को गोशाला में भिजवा दिया है। इन गायों को ईद के लिए नूंह मेवात ले जाया जा रहा था।

गोरक्षक शिवा दहिया ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार रात सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की तरफ से गोवंश से भरा एक कैंटर फरीदाबाद के रास्ते नूंह मेवात में ईद के मौके पर कुर्बानी के लिए जा रहा है। उन्होंने टीम के साथ पलवल, होडल और फरीदाबाद के गोरक्षकों की टीम को अलर्ट कर दिया। सभी टीमों ने अपने-अपने इलाके में कैंटर की तलाश शुरू कर दी। शिवा ने बताया कि कैंटर कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे से होते हुए जैसे ही दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर चढ़ा। तभी गो रक्षकों की टीम ने उसे पहचान लिया और रुकने का इशारा किया। चालक सहित गो तस्कर कैंटर लेकर भागने लगे। गोरक्षकों की टीम ने उसका पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। इस दौरान आरोपी आदर्श नगर थाने तक पहुंचे और थाने के पीछे गायों से भरे कैंटर को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि कैंटर से कुल 17 गायों को बरामद किया गया है, इनमें से दो मृत अवस्था में थीं। गो तस्कर भागने में कामयाब हो गए, जिन्हें पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी गायों को ऊंचा गांव स्थित गोपाल गोशाला में भिजवा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News