राष्ट्रीय

बड़ा उत्तराखंड का मान डॉ. सुनील अग्रवाल को मिला मोस्ट इंपैक्टफुल एजुकेशनिस्ट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

कौशांबी एनसीआर के पांच सितारा होटल रेडिसल ब्लू में अवीवी कैनन द्वारा गोल्ड स्टार अवॉर्ड  का भव्य अयोजन 26 जून की रात रविवार  किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि की तौर पर और कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए मशहूर फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा आई हुई थी। वहीं अवॉर्ड फंक्शन में देश के विभिन्न क्षेत्रों के चुनिंदा 30 व्यक्तियों  को गोल्डन स्टार से सम्मानित किया गया, जिसमें से एजुकेशन फील्ड से डॉ. सुनील अग्रवाल को चुनाव किया गया।

 

वहीं डॉ सुनील अग्रवाल को मशहूर अभिनेत्री जायप्रदा द्वारा मोस्ट इंपैक्टफुल एजुकेशनिस्ट ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।  वहीं इस कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल लोकसभा सदस्य प्रदीप गांधी पूर्व लोकसभा सदस्य यादव क्षेत्रीय विधायक सुनील शर्मा एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

वहीं डॉ. सुनील अग्रवाल को यह अवॉर्ड मिलना उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण की बात है। गणमान्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुनील अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की और अवॉर्ड्स प्राप्त करने वाले सभी को बधाई दी और उम्मीद जताई क्या भविष्य में भी समाज को दिशा देने का कार्य करते रहेंगे और इन लोगों से समाज को समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News