उत्तर प्रदेश

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने काशी विश्नाथ के किए दर्शन, मांगा आशीर्वाद

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज काशी विश्वनाथ, कालभैरव व संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद मांगा। संकटमोचन मंदिर में अगवानी मंदिर के महंत विशम्भरनाथ मिश्र ने की। रक्षामंत्री ने दर्शन-पूजन के बाद महंत से अकेले में मुलाकात भी की। रक्षामंत्री लोकार्पण के बाद पहली बार विश्वनाथ धाम पहुंचे थे। उन्होंने बाबा के गर्भगृह में बैठकर सविधि पूजन किया। इसके बाद गंगा घाट तक टहलकर धाम की भव्यता निहारी।

 

मंदिर प्रशासन की ओर से अंगवस्त्र, रुद्राक्ष व बाबा का प्रसाद भेंट किया गया। इसके पूर्व में उन्होंने कालभैरव मंदिर में भी विशिष्ट पूजन कर मंगल कामना की। रक्षामंत्री संकट मोचन मंदिर भी गये। यहां हनुमानजी को तुलसी व प्रसाद चढ़ाकर मंदिर की परिक्रमा की। राम-जानकी मंदिर में भी जाकर दर्शन किया।

”हमरी काशी” पुस्तक का विमोचन

तत्पश्चात सीधे बाबतपुर एयरपोर्ट को रवाना हो गये। सुबह करीब 11.25 बजे नई दिल्ली को प्रस्थान कर गये। मंदिर में दर्शन-पूजन से पहले सर्किट हाउस में रक्षा मंत्री से मिलने वालों का तांता लगा रहा। चंदौली जिले से काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और संघ से जुड़े लोग भी पहुंचे थे। रक्षा मंत्री दो दिन दौरे पर शुक्रवार की शाम बनारस पहुंचे थे। यहां वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा की पुस्तक देखो ”हमरी काशी” के विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता भी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News