राजस्थान

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जयपुर के दौरे पर

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज राजस्थान आएंगी। वहीं जयपुर में मुर्मू का आदिवासी संस्कृति और राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया जाएगा। आज सुबह आठ बजे होटल क्लार्क्स आमेर में भाजपा सांसदों-विधायकों, जनप्रतिनिधियों और आदिवासी समाज के नेताओं के साथ उनकी चाय पर चर्चा होगी।

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब सवा 10 बजे होटल पहुंचेंगी। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सभी सांसद-विधायकों और पार्टी नेताओं को सुबह होटल क्लार्क्स आमेर पहुंचने को कहा है। कटारिया ने इसके लिए विधायक दल के सभी सदस्यों को पत्र भी भेजा है।

राष्ट्रपति चुनाव से पहले द्रौपदी मुर्मू अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। नेता प्रतिपक्ष कटारिया और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सभी सांसद-विधायकों से मुर्मू को वोट की अपील करेंगे। मुर्मू के साथ भाजपा नेताओं की वाहन रैली निकलेगी। पूरे रास्ते फूलों की बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजस्थान में भाजपा ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को इलेक्शन एजेंट बनाया है। इसके साथ ही जोगेश्वर गर्ग को समन्वयक और विधायक रामलाल शर्मा को सह समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News