राजस्थान

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों को दौरा किया। वह घुटनों से ऊपर तक भरे पानी में चलकर लोगों से मिलने उनके घर तक गए। शेखावत ने जिला प्रशासन और नगर निगम को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द से पानी को बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की परेशानी मेरा भी कष्ट है। भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए बेहतर और स्थायी समाधान जल्द ही निकाला जाएगा। मंत्री शेखावत ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के बैठक साथ बैठक कर हालात का जायजा भी लिया।

 

बीते दिन जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने बीजेएस के रूपनगर, डर्बी टेक्सटाइल कॉलोनी और बासनी सेकंड फेज में भवानी नगर के निवासियों से मिलकर हालात की जानकारी ली। शेखावत रूप नगर में घुटनों से ऊपर तक भरे पानी में चलकर लोगों के घरों तक गए। उन्होंने लोगों को यथासंभव समस्या के स्थाई समाधान का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद वह वर्षा प्रभावित डर्बी कॉलोनी और भवानी नगर भी पहुंचे। भवानी नगर में एक घर की सीढ़ियों पर बैठकर उन्होंने लोगों से बातचीत की।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा, भैरव नाले डर्बी टेक्सटाइल क्षेत्र के विषय को मैं 2014 से उठा रहा हूं। 2016 में आई बाढ़ के दौरान भी यही स्थिति बनी थी। भैरव नाला के माध्यम से पानी को जोजरी नदी तक ले जाने का प्रयास मैंने खुद किया था। भाजपा शासन काल में मैंने खड़े रहकर सर्वे कराया था, लेकिन सेना की कुछ आपत्तियां थीं। जिला प्रशासन ने कहा था कि हम कोई वैकल्पिक मार्ग निकाल रहे हैं। विश्वविद्यालय के बीच में से एक चैनल निकाला जाना था, जिसके डिजाइन तैयार थे। दुर्भाग्य से इस सरकार के समय पिछले 3 साल में जो काम होना चाहिए था, वह नहीं हो पाया।

मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा, न्यू रूप नगर और सुल्तान नगर से जल निकासी के स्थायी समाधान के प्रयास पिछले पांच साल से चल रहे हैं, लेकिन कुछ ठोस काम नहीं हो पाया है। एक टेंडर हुआ था, दुर्भाग्य से वह भी निरस्त हो गया। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उस टेंडर को शीघ्र कराकर इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News