उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, हीट वेव का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप चरम पर पहुंच गया है। वहीं उत्तराखंड में चढ़ते पारे ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तेज धूप के साथ लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। मैदानी इलाकों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो कि सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस बीच अभी गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने राज्य में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। ऐसे में मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और पर्वतीय क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है। मैदानी इलाकों में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में देहरादून समेत तमाम मैदानी इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है।

10 साल में पहले थी इतनी गर्मी 

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। अगले कुछ दिन भीषण गर्मी बरकरार रह सकती है। मैदानों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर इलाकों में अधिकतम पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मैदानी इलाकों में बीते 10 साल में गुरुवार सबसे गर्म दिन रहा। 10 साल पहला जून में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 2012 में पारा 42 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News