उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, समूह-ग भर्तियों का रास्ता साफ

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। समूह-ग भर्तियों का रास्ता अब साफ हो गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 14 भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसके तहत कुल 2390 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के अनुसार विभिन्न विभागों से मिले प्रस्तावों के आधार पर परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है। जारी कैलेंडर में मई से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 14 भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।

पेपर लीक मामले के चलते निरस्त हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा, जो पहले 17 मई को प्रस्तावित थी, अब 14 जून को आयोजित की जाएगी। वहीं विशेष तकनीकी अर्हता के 57 पदों के लिए तीन मई को प्रस्तावित परीक्षा अब 28 जून को कराई जाएगी। आयोग ने संकेत दिए हैं कि इस साल इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर की नई भर्तियों के विज्ञापन भी जारी किए जाएंगे। इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आने वाले महीनों में रोजगार के कई नए अवसर खुलने वाले हैं। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *