उत्तराखण्डजनसमस्या

उत्तराखंड में हो जाएगी एक अप्रैल से महंगी बिजली

देहरादून / बिजली उपोभक्ताओं के लिए सुखद खबर नहीं है आपको बता दें कि उत्तराखंड में 1 अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू हो जाएंगी। जानकारी के मुताबिक विद्युत नियामक आयोग मार्च के अंतिम सप्ताह में बिजली की नई दरें लागू कर देगा। गौरतलब है कि जन सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नई दरों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जैसा की मालूम है राज्य में हर साल बिजली की दरें निर्धारित होती हैं इस बार भी आम जनता को एक अप्रैल से नई बदली हुई बिजली दरों के लिए तैयार रहना होगा। इसके लिए विद्युत नियामक आयोग के स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोग ने गढ़वाल और कुमाऊं में अलग-अलग स्थान पर जनसुनवाई की। वहीं लोगों से ऊर्जा निगम के बिजली दरें साढ़े पांच प्रतिशत बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर उनसे सुझाव और आपत्तियां मांगी।

अब घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के साथ ही व्यवसायिक, औद्योगिक वर्ग के उपभोक्ताओं से उनकी राय मांगी गई लिहाजा अब सुनवाई प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि, आयोग ने पिछले कई समय से जनता के पक्ष को सुनते हुए अपना नरम रुख अपनाया हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News