उत्तराखण्ड

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

देहरादून:-  हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर सोमवार को एक चलती कार में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। यह घटना मणिमाई मंदिर से करीब 200 मीटर आगे की है। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, डायल 112 पर सूचना मिलते ही हर्रावाला चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। तब तक कार आग की लपटों में पूरी तरह घिर चुकी थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस जांच में सामने आया कि कार देहरादून के डालनवाला क्षेत्र निवासी हिमांशु जोशी चला रहे थे। कार में चालक के अलावा कोई और नहीं था। हिमांशु जोशी ने पुलिस को बताया कि गाड़ी चलते समय उसमें अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके बाद आग लग गई। उन्होंने तुरंत समझदारी दिखाते हुए वाहन रोककर बाहर छलांग लगा दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि घटना में कोई जनहानि या चोट नहीं हुई है। आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News