uttarakhandउत्तराखण्ड

फॉरेक्स ट्रेडिंग का लालच देकर ठगे 2 करोड़ 4 लाख रुपए,एसएसपी अजय सिंह ने कराया मुकदमा दर्ज जल्द होगे अपराधी अरेस्ट

फॉरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर रायपुर निवासी व्यक्ति से 2.04 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के माध्यम से झांसे में लिया। सारा माहौल बनाया और कई बार बैठक के लिए दिल्ली भी बुलाया। पीड़ित के खाते में मुनाफा भी दर्शाया गया लेकिन आरोपियों ने रकम नहीं दी। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसओ रायपुर प्रदीप सिंह नेगी ने बताया कि शिकायत वाणी विहार, अधोईवाला निवासी कमल सिंह चौधरी ने की है। गत 5 अक्टूबर 2021 को उनके वाट्सएप नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने मैसेज भेजा। व्यक्ति ने अपना नाम अमरीक सिंह निवासी गुलहेरा, पेहवा, कुरूक्षेत्र, हरियाणा बताया। यह भी बताया उनका अनुबंध अमेरिकी कंपनी से है, जोकि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिस्टम के माध्यम से फारेक्स ट्रेडिंग करती है। आप घर बैठे बैठे अच्छे रुपये कमा सकते हैं। इसके बाद आरोपियों ने कंपनी का रजिस्ट्रेशन लेटर भी भेजा और एक हजार रुपये निवेश करने को कहा और तत्काल आठ प्रतिशत मुनाफे के साथ 1080 रुपये वापस कर दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News