Uttrakhand

क्षेत्र वासियों की वर्षों से लंबित मांग हुई पूरी मुख्यमंत्री का जताया आभार

PARVAT SANKALP NEWS

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद पिथौरागढ़ के दोबाटा से मर्तोली तक 3.02 किलोमीटर मोटर मार्ग के निर्माण के लिए ₹84.12 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से इस क्षेत्र की वर्षों से लंबित मांग पूरी हुई है, जिससे सीमांत क्षेत्र मर्तोली सीधे सड़क से जुड़ जाएगा।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर सीमांत क्षेत्र मर्तोली और आसपास के गांवों के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। गांववासियों ने अपने आभार पत्र में कहा है कि यह सड़क गांव के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगी और युवाओं को अपने क्षेत्र में रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर देगी। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री द्वारा सीमांत गांव मर्तोली तक सड़क स्वीकृत कर इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री की यह पहल रिवर्स पलायन, सीमांत क्षेत्र में विकास और गांव को जीवंत रखने में सहायक सिद्ध होगी। सड़क के स्वीकृत होने से मर्तोली गांव तक आवागमन सुगम होगा, साथ ही पूरे घाटी में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News