uttarakhandउत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर में किया मतदान, लोगों से की अधिक संख्या में वोटिंग की अपील

अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार सुबह अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में स्थित शहीद बिशन सिंह बोरा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों और सभी मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने की अपील की।




