अर्न्तराष्ट्रीय

सऊदी अरब के स्कूलों में योग को मिला स्थान

समूचे विश्व में योग को स्वास्थ्य के नजरिए से सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसी बीच एक अच्छी  खबर है कि अब सऊदी अरब भी अपने स्कूलों में स्पोर्ट्स कैरिकुलम के रूप में योग को स्थान देने जा रहा है। सऊदी योग कमिटी के अध्यक्ष नोउफ अल.मारवाई ने बताया कि 2017 में ही कॉमर्स मिनिस्ट्री ने इस कोर्स को मान्यता दे दी थी।

आपको बता दें कि शिक्षा मंत्रालय के सहयोग के साथ यह सिलेबस शुरू किया जाएगा। नोउफ ने कहा कि इस कोर्स से बच्चों को स्वास्थ्य लाभ होगा। बीते दिनों योग के फायदे को लेकर सऊदी स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन की बैठक भी थी।

इस बैठक में स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने हिस्सा लिया। अरब न्यूज के मुताबिक सभी श्रेणी के स्कूलों के अधिकारियों ने अपनी राय रखी। योगा इंस्ट्रक्टर और आनंद योगा स्टूडियो के फाउंडर खालिद जमा अल जहरानी ने कहा कि स्कूल में हमेशा ध्यान रखा जाता है कि बच्चों का हर तरह से विकास हो।

आपको बता दें कि अब योग को पूरी दुनिया में महत्व दिया जा रहा है। गौरतलब है कि 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है इस मौके पर देश-विदेश में बड़े. बड़े कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News