उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर, फायरिंग के दौरान घायल हुई बच्ची व पुलिसकर्मियों से मिले

उत्तर प्रदेश :-   लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे जहां उन्होंने फायरिंग के दौरान घायल हुई बच्ची से मुलाकात की। डेढ़ साल की बच्ची एससी-एसटी कोर्ट रूम में हुए हत्याकांड के दौरान घायल हो गई थी। हमले में पुलिसकर्मी कमलेश व लाल मोहम्मद भी घायल हो गए थे, दोनों के पैर में गोली लगी थी। मुख्यमंत्री ने उनसे भी मुलाकात करेंगे।

बुधवार शाम को पुलिस हिरासत में लखनऊ के एससी-एसटी कोर्ट रूम में कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या कर दी गई थी। हमलावर वकील के लिबास में पहुंचा था। उसने कोर्ट रूम में ही रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की थी। फायरिंग के दौरान डेढ़ साल की बच्ची और उसकी मां को भी गोली लगी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News