उत्तराखण्ड

आरटीपीसीआर एंटीजन जांच बंद करने के शासन ने दिए आदेश

अब बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि सरकार ने कोरोना संक्रमण मे तेजी से आई गिरावट को देखते हुए निर्णय लिया है कि रेलवे स्टेशनों,बस स्टैंड के साथ ही जिले की सीमाओं पर स्थित चेकपोस्टों पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच बंद कर दी जाए।

शासन की तरफ से आदेश आते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज उप्रेती ने तत्काल प्रभाव से रेलवे स्टेशन,आईएसबीटी बस डिपो और आशारोड़ी चेकपोस्ट समेत तमाम चेकपोस्टों पर कोरोना जांच बंद करने के निर्देश दे दिए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से आदेश जारी होने के साथ ही रेलवे स्टेशन समेत तमाम स्थानों पर जांच को बंद कर दिया गया है।

जैसा की मालूम हो कि रेलवे स्टेशन,आईएसबीटी और आशारोड़ी समेत तमाम चेकपोस्टों पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच किए जाने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे ज्यादा दिक्कत उन रेल यात्रियों को हो रही थी जो ट्रेनों में लंबी दूरी की यात्रा करने के बाद देहरादून पहुंचने पर उन्हें रेलवे स्टेशन के बाहर कोरोना जांच को लेकर काफी देर तक लाइनों में लगना पड़ता था।

ऐसे ही कुछ हालात थे आशारोड़ी समेत तमाम चेकपोस्टों पर जहां दूसरे प्रदेशों से चार पहिया वाहनों से आने वाले यात्रियों को लाइनों में लगकर कोरोना जांच करानी पड़ रही थी। शासन के इस फैसले से अब यात्रियों को इस झंझट से निजात मिल गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज उप्रेती ने बताया कि सरकार, शासन के निर्देश पर फिलहाल रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, चेकपोस्टों पर कोरोना जांच बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब यात्रियों को कहीं पर भी कोरोना जांच कराने की जरूरत नहीं है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News