उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का संसद में राज्य सभा सांसद ने उठाया मुद्दा

नई दिल्ली:-  आज संसद में उत्तराखंड राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि राहत व बचाव कार्य के लिए राज्य को कितनी मुआवजा राशि दी गई।

प्रश्नकाल में सांसद बंसल ने देश के विभिन्न हिस्सों में आई आपदा के संबंध में प्रश्न उठाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पूछा कि आपदा से देश में कितनी जानमाल की हानि हुई है। सरकार की ओर से क्या कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जोशीमठ समेत राज्य क्षेत्रों में भारी बारिश, अतिवृष्टि, जलभराव, भूस्खलन से नुकसान हुआ है।

सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने अवगत कराया कि केंद्र सरकार ने आपदा मद में राज्य सरकार को पहले ही पैसा जारी किया है। विभिन्न विभागों की समिति जांच के बाद नुकसान की रिपोर्ट बना रही है। राज्य सरकार की ओर से कोई पैकेज मांगा जाएगा तो उस पर सरकार सकारात्मक विचार करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News