हिमाचल प्रदेश

कुल्लू बस हादसे पर पीएम मोदी, सीएम जयराम ठाकुर समेत कई नेताओं ने जताया शोक, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती कराया गया है। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना हृदय विदारक है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लू बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। पीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना हृदय विदारक है। इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में बस दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हादसे के घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिले के जांगला गांव के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे सैंज जाने वाली बस खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी और बचाव दल मौके पर हैं और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News