उत्तराखण्ड

UKSSSC पेपर लीक मामले में सीएम धामी का आया बयान

उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग के द्वारा कराए गए पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अभी और भी आयोग की शिकायतें आई हैं, जिन पर कार्रवाई होना अभी बाकी है, यानि कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ तोर से यह जाहिर कर दिया है, कि जो भी आयोग बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ करेंगे उनको बक्शा नहीं जायेगा।

 

सीएम धामी का कहना है कि उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग में जिस तरह से रैकेट बना कर पेपर लीक किया है, उसका संज्ञान सरकार ने लिया है, और उसमे कारवाई भी शुरू हो चुकी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी का साथ ही कहना है कि सरकार की पहली प्राथमिकता पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त करने की जिस पर सरकार काम कर रही हो इसके चलते यह कार्रवाई भी हुई है।

आपको बता दें कि बेरोजगार महासंघ के द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा कराई गई परीक्षा में पेपर लीक की शिकायत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की गई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार महासंघ की मांग पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News