उत्तराखण्ड

वीरांगना तीलू रौतेली जयंती के अवसर पर 8 अगस्त को उत्तराखंड की वीरांगनाओं को दिया जायेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में हर साल 8 अगस्त को उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाती है जिसको लेकर पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हर साल महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार का वितरण किया जाता है।

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्य द्वारा विगत कई सालों से इस आयोजन के जरिये प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में निवासरत उन महिलाओं का सम्मान किया जाता है जिन्होंने की अपने-अपने क्षेत्र में कुछ उल्लेखनीय काम किया हो।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 8 अगस्त को तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार का वितरण किया जाना है जिसको लेकर विभाग के जरिए ऑनलाइन आवेदन पत्र लोगों से आमंत्रित किए गए थे। अभी तक प्रदेश में तीलू रौतेली पुरस्कार को लेकर कुल 120 और आंगनवाड़ी पुरस्कार को लेकर 62 आवेदन ऑनलाइन माध्यम से विभाग को प्राप्त हो चुके हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News