हिमाचल प्रदेश

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि कांग्रेस में हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश : भाजपा को लगा झटका हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस ने सुलह से रविंद्र सिंह रवि को प्रत्याशी बनाने की तैयारी की है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस में शामिल होने के लिए रवि बुधवार दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बुधवार देर शाम तक पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के समक्ष रवि कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा में रवि के लिए सीट तय नहीं होने से प्रदेश की राजनीति में यह नए समीकरण बने हैं। सुलह से भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को प्रत्याशी घोषित किया है। रविंद्र सिंह रवि को पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेमकुमार धूमल का बहुत करीबी माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News