uttarakhand

नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी खेलों में जीता गोल्ड, ओलंपिक से पहले किया कमाल

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक से पहले अपना रंग दिखा दिया है। टोक्यो ओलंपिक-2020 में गोल्ड मेडल जीतने वाले इस जैवलिन थ्रोअर ने पावो नूरमी खेलों में दमदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। नीरज हालांकि फिर भी एक बात से निराश होंगे। नीरज इस बार भी 90 मीटर के मार्क को छू नहीं सके।

लंबे समय से नीरज से 90 मीटर का मार्क छूने की उम्मीद है लेकिन ये दिग्गज खिलाड़ी इसमें लगातार फेल हो रहा है। पावो नूरमी खेलों में नीरज ने 85.97 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो फेंका और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सिल्वर मेडल फिनलैंड के टोनी केरानेन के नाम रहा जिन्होंने 84.19 मीटर का थ्रो फेंका। फिनलैंड के ही ऑलिवर हेलांडर ने 83.96 मीटर का थ्रो फेंक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News