उत्तर प्रदेश

अयोध्या में ईद के मौके पर धर्मिक एकता का संदेश, श्रीराम जन्मभूमि के पुजारी ने इकबाल अंसारी के घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं

ईद उल फित्र के अवसर पर राम की नगरी अयोध्या ने सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया है। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास अयोध्या भूमि विवाद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के घर पहुंचे और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि जैसे हमारा त्योहार होता है वैसे ये मुस्लिम संप्रदाय का त्योहार है। इकबाल अंसारी होली दिवाली मनाते हैं। हम भी उन्हें ईद के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

वहीं, इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है। यहां से हम संदेश देते रहते हैं देश में भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भाव बना रहे। यहां की गंगा जमुनी तहजीब बरकरार रहे और देवी-देवताओं का सभी का सम्मान रहे। इसलिए रामलला के मुख्य पुजारी को आमंत्रित किया है और उनसे आशीर्वाद लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News