राष्ट्रीय

  दिल्ली-एनसीआर में उमस और गर्मी से लोगों को मिल रही है परेशानी

दिल्ली-एनसीआर में उमस के साथ गर्मी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार रात से शुरू होने वाली बारिश की गतिविधियां थोड़ी राहत देंगी। रविवार से मौसम करवट लेगा और तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। सप्ताह के अंत तक तापमान 34-35 डिग्री के बीच ही रहेगा। वहीं, शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में अभी हल्की बारिश की गतिविधियां हो रही है। इस कारण से उमस लोगों को परेशान कर रही है। तापमान अभी सामान्य से एक डिग्री नीचे ही चल रहा है। अब शुक्रवार रात से गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने पहले ही 25 से 27 जून तक तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इससे तापमान में गिरावट होनी शुरु होगी।

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से बादलों व धूप की लुकाछिपी जारी रही। बादलों की वजह से धूप भी हल्की ही रही। लेकिन उमस परेशान करती रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स व नजफगढ़ में सबसे अधिक 38.8 और जाफरपुर इलाके में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ज्यादातर इलाकों में तापमान 37-38 डिग्री के बीच ही दर्ज हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News