राष्ट्रीय

देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 16,103 नए केस , 31 ने तोड़ा दम

देश में बीते 24 घंटे में 16,103 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस दौरान 31 मरीजों की मौत हो गई। एक दिन पहले यानी शनिवार को 17,092 नए मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 17,070 मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,11,711 हो गई है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 4.27 पर पहुंच गई। शनिवार को दैनिक संक्रमण दर 4.14 फीसदी दर्ज हुई  थी। रविवार को इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। सक्रिय मरीजों की संख्या बीते 24 घंटों में 2143 बढ़ी। 24 घंटे में 31 और मौतों के साथ देश में कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,25,199 हो गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News