उत्तराखण्ड

तीन-चार दिन की राहत के बाद मौसम का अगले 24 घंटे में बदलेगा मिजाज

देहरादून:  तीन-चार दिन की राहत के बाद राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। वहीं राज्य के बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार, उधमसिंह नगर जैसे कुछ इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजधानी में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बने रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News