उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने चारधाम को लेकर स्पष्ट की बात, कहा चारधाम यात्रा नहीं होगी प्रभावित

देहरादून:- जोशीमठ भू धंसाव की वजह से जगह–जगह आई दरारों से उत्तराखंड की प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ यात्रा को लेकर बनी असमंजस की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ से चारधाम यात्रा में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, चारधाम यात्रा विगत वर्षों की तरह की संचालित होगी।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा जोशीमठ को लेकर बार-बार भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है, ऐसी स्थिति नहीं है। वहां 70 प्रतिशत दुकाने खुली हैं। काम काज सामान्य रूप से चल रहा है। औली में लोगों का लगातार आना-जाना बना है। चारधाम यात्रा चार महीने के बाद शुरू होने वाली है।

 

जोशीमठ को लेकर न बनाएं संशय की स्थिति

 

इसलिए किसी को संशय की स्थिति पैदा नहीं करनी चाहिए। सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जोशीमठ को मुद्दा बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा यह समय राजनीति करने का समय नहीं है। जोशीमठ में जो आपदा आई है।

प्रधानमंत्री लगातार कर रहे जोशीमठ की मॉनिटरिंग

उसके लिए जो समुचित प्रबंध हो सकता है। सरकार की ओर से जितने भी काम किए जा सकते हैं किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आठ संस्थान वहां पर काम कर रहे हैं, केंद्र सरकार की सभी टीमें वहां लगी हैं। सरकार पुनर्वास की योजना पर काम कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News