अपराधराष्ट्रीय

अंडरवर्ल्ड माफिया मकबूल के अपार्टमेंट पर चला पीला पंजा

लखनऊ: एल.डी.ए के द्वारा आज ठाकुरगंज और महानगर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत बगैर नक्शे के गैरकानूनी तरह से भवन का निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई । आपको बता दें कि महानगर थाना क्षेत्र के न्यू हैदराबाद में आर्य कन्या पाठशाला स्कूल के पास स्थित अपार्टमेंट पर 6 जून को ईडी अधिकारी के नेतृत्व में तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई।

जानकारी के मुताबिक यह अपार्टमेंट अंडरवर्ल्ड माफिया मकबूल अहमद का है । अधिकारी के मुताबिक अंडरवर्ल्ड माफिया मकबूल अहमद इस वक्त फरार है। अपार्टमेंट को तोड़ते समय उसके परिवार का कोई भी सदस्य मौके पर नहीं मिला । इस अपार्टमेंट में 10 फ्लैट और एक दुकान है।

उधर ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सलमान गार्डन गार्डन में फरीदा बेगम ने 2000 वर्ग फीट पर तीन मंजिल का मकान बिना मानचित्र के बनवाया था। इसके साथ ही चौथे तल पर भी निर्माण कराया गया था। इस अवैध निर्माण पर भी एलडीए ने फरीदा बेगम को नोटिस जारी किया था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश दिया था। जिस पर बुधवार सुबह प्रवर्तन अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News