पंजाब

अमृतसर में साथियों की रिहाई की मांग पर पनबस व पीआरटीसी कॉन्टैक्ट वर्कर यूनियन का प्रदर्शन

पंजाब में पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के कर्मचारियों का आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। अपने साथियों और यूनियन नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा सरकार और परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी मांगों को दबाने के लिए यूनियन नेताओं और कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। प्रदर्शन के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक हिरासत में लिए गए सभी कर्मचारियों और नेताओं को बिना शर्त रिहा नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि उनके साथ संवाद स्थापित कर लंबित मुद्दों का समाधान किया जाए तथा कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपने साथियों के समर्थन में आवाज बुलंद की। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभाग की होगी। फिलहाल आंदोलन को लेकर परिवहन विभाग और प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर आगामी रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News