उत्तराखण्ड

उत्तराखंड जल संस्थान को पहली बार मिलेंगी महिला मुख्य महाप्रबंधक

उत्तराखंड जल संस्थान के वर्तमान मुख्य महाप्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा 30जून को रिटायर हो रहे हैं। एक जून 2018 में एसके गुप्ता के रिटायर होने के बाद सीजीएम बने शर्मा के बाद नीलिमा गर्ग उत्तराखंड जल संस्थान की मुख्य महाप्रबंधक बनने जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार सरकार ने वरिष्ठता के आधार पर उनकी पोस्टिंग को मंजूरी दे दी है। नीलिमा गर्ग अभी जीएम अप्रैजल के पद पर हैं और वे वर्ष 2025 में अपने रिटायरमेंट तक सीजीएम पद पर सेवा देंगी। उत्तराखंड जल संस्थान के इतिहास ही नहीं बल्कि राज्य में किसी भी इंजीनियरिंग विभाग की पहली महिला मुखिया होंगी नीलिमा गर्ग, इनसे पहले किसी इंजीनियरिंग विभाग के मुखिया के पद पर कोई महिला नहीं आसीन हुईं हैं।

जल संस्थान में वर्तमान में महाप्रबंधक के पद पर 5 अधिकारी हैं, जोकि मुख्यालय से लेकर राज्यभर में अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जीएम नीलिमा गर्ग , सुबोध कुमार, अनवर सलीम अंसारी, डीके सिंह और एमके रोहिला। इनमें से सुबोध कुमार इसी वर्ष दिसम्बर में और पिथौरागढ़ में तैनात अनवर सलीम अंसारी वर्ष 2023 में रिटायर हो जाएंगे। नीलिमा गर्ग के सीजीएम पद से रिटायरमेंट के बाद डीके गर्ग का सीजीएम की कुर्सी पर विराजमान होने का नम्बर आएगा क्योंकि एमके रोहिला उनसे जूनियर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News