राष्ट्रीयविशेषशिक्षा

इस साल में नया इतिहास लिखेगा भारत, नए साल के पहले ही दिन इसरो ने सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर लॉन्च किया PSLV-C58/XPoSat

भारत ने साल की शुरुआत खगोल विज्ञान के सबसे बड़े रहस्यों में से एक ब्लैक होल के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उपग्रह भेज कर की है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने नए साल के पहले दिन इतिहास रचा है। इसरो ने सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर PSLV-C58/XPoSat को लॉन्च कर दिया, इस मिशन के जरिए कई रहस्यों का पता लगाया जाएगा।

एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) का प्रक्षेपण आज सुबह 09:10 बजे आंध्र प्रदेश में पहले लॉन्च-पैड, SDSC-SHAR, श्रीहरिकोटा से निर्धारित किया गया है, ISRO के मुताबिक, XPoSat का स्वास्थ्य सामान्य है। PSLV-C58 XPoSat मिशन पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, “1 जनवरी 2024 को पीएसएलवी का एक और सफल मिशन पूरा हो गया है।”

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, “PSLV-C58 XPoSat मिशन का सफल प्रक्षेपण,ऐसे समय में अंतरिक्ष विभाग के साथ जुड़ने पर गर्व है जब टीम इसरो व्यक्तिगत हस्तक्षेप से एक के बाद एक सफलता हासिल कर रही है।” और पीएम मोदी से संरक्षण”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News