उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ के पास एक बोलरो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

पिथौरागढ़ –  पिथौरागढ़ डीडीहाट तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अजेडा के पास एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 11:00 बजे अजेडा से अस्कोट को जा रही एक बोलेरो कार अजेडा से कुछ दूरी पर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना का पता सुबह 6:00 बजे तब लगा जब ग्रामीणों ने कार खाई में गिरी हुई देखी सूचना मिलने पर कनालीच्छीना थाना प्रभारी मेघा शर्मा पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंची कार में सवार 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र बंसी राम निवासी घिंगरानी की मौत हो चुकी थी।

मनीष बिष्ट निवासी तिकोनिया हाल निवासी मदकोट और साहिल निवासी हजेडा घायल अवस्था में मिले दोनों घायलों को 108 से जिला चिकित्सालय भेजा गया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है माना जा रहा है कि देर रात नींद की झपकी के चलते वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News