uttarakhandउत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का गढ़वाल आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

हरिद्वार आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार ने बीते दिन को पन्तद्वीप स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने पंजीकरण केंद्र की सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही पंजीकरण केन्द्र की की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रध्दालुओं को कहीं पर किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, वहीं आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारु रुप से चल रही है तथा तीर्थयात्री बिना पंजीकरण के आ रहे हैं साथ ही ऐसे यात्रियों का भी पंजीकरण हो रहा है। वहीं प्रतिदिन 55 से 60 हजार तीर्थयात्री चारों धामों की यात्रा कर रहेहैं और अभी तक 17 लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम यात्रा कर चुके हैं।

इस पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, एस.डीएम पूरन सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, सहायक नगर आयुक्त सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button