पंजाब
मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना लांच: सीएम भगवंत मान ने की शुरुआत, मिलेगी 10 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

पंजाब सरकार ने आज मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने योजना की शुरुआत की। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। योजना के तहत राज्य के लगभग 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।




