उत्तराखण्ड

निदेशक यातायात उत्तराखंड द्वारा आगामी चारधाम यात्रा ऋषिकेश ट्रेफिक सर्किल में बेहतर यातायात संचालन को लेकर हुई गोष्ठी

जैसा की विदित है चारधाम यात्रा में पिछले वर्ष लगभग 4592915 लोग यात्रा पर आए थे इस वर्ष इससे भी अधिक यात्रियों के आने की संभावना हैl ऋषिकेश क्षेत्र इस यात्रा का एक अहम पड़ाव है जहां पर यातायात के दृष्टिगत चार धाम यात्रा का अत्यधिक दबाव रहता है जिसके लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से पूर्व में ही ऋषिकेश ट्रेफिक सर्किल का गठन किया गया है। वर्तमान में ऋषिकेश ट्रेफिक सर्किल के नोडल ऑफिसर के रूप में कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक को नियुक्त किया गया है एवं सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ऋषिकेश सर्किल को सुपरवाइज करेंगे। पुलिस महानिरीक्षक/ निदेशक यातायात उत्तराखंड मुख्तार मोहसीन द्वारा आगामी चारधाम यात्रा में ऋषिकेश ट्रेफिक सर्किल में बेहतर यातायात संचालन के लिए कल दिनांक 21.03.2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी आयोजित की गईl

इस गोष्ठी में निम्न निर्देश दिए गए

  1. ऋषिकेश क्षेत्र के लिए यातायात संचालन को बेहतर करने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप “Rishikesh Traffic circle” बनाया गया है। जिसमें ऋषिकेश की यातायात संबंधी सभी सूचनाओं का तत्काल आदान प्रदान किया जाएगाl
  2. चीला सड़क मार्ग को यात्रियों के वाहन के लिए आउटगोइंग के रूप में प्रयोग किया जाएगाl
  3. पशुलोक बैराज से जिला के मध्य एक सभी साथियों को चार्ज पर रखकर उक्त मार्ग का यातायात व्यवस्था का संचालन कराया जाएगाl
  4. हिलटॉप पॉइंट जो कि काफी संकीर्ण है जिस कारण से यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है इसलिए उस स्थान पर हैंडसेट के साथ एक यातायात कर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी l
  5. शिवपुरी में राफ्टिंग के लिए जाने वाले वाहनों के लिए आने व जाने के लिए अलग निर्धारित मार्गों का चयन कर यातायात संचालन को बेहतर तरीके से लागू कराया जाएl
  6. ऋषिकेश में चारधाम यात्रा मार्ग में कहीं पर भी अगर अतिक्रमण हो रहा है तो उस पर तत्काल कार्रवाई कराई जाए और चारधाम यात्रा के लिए सड़क मार्ग को खुलवाया जाएl
  7. पहाड़ों से ऋषिकेश की तरफ आने वाले भारी वाहनों को 6:00 से 9:00 बजे तक व्यासी में खड़ा कराया जाएl
  8. श्यामपुर रेलवे फाटक चारधाम यात्रा में एक चैलेंजिंग के रूप में उभर कर आया है क्योंकि यहां पर प्रतिदिन 1 :00 बजे तक 15 से 16 ट्रेनों का आवागमन होता है जिस दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए यात्रियों के वाहन को नेपाली फार्म से लाल तप्पड़ की तरफ को भेजा जाए और 1:00 बजे के बाद जब ट्रेन के आने-जाने का दबाव कम हो जाएगा तब इसके लिए लोकल लेवल से निर्णय लेकर यातायात को बेहतर तरीके से संचालन करने का प्रयास करें ताकि चारधाम यात्रा में आने वाले वाहनों को अत्यधिक देर तक जाम में ना फंसना पड़ेl

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News