उत्तर प्रदेश

साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में निर्माणाधीन हॉल का गिरा लेंटर

कानपुर: कानपुर देहात से बड़ी खबर आई है। निर्माणाधीन सत्संग हॉल की शटरिंग गिरने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बा मूसानगर स्थिति केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में निर्माणाधीन सत्संग हॉल में बुधवार को लेंटर डाला जा रहा था। तभी अचानक लेंटर में लगी शटरिंग भरभरा कर गिर गई।

लेंटर में लगा लोहे का जाल भी स्लैब के साथ गिर गया। जिसमें दबकर दो राजमिस्त्री समेत चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों की मदद से शटरिंग में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायल मजदूरों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News