राष्ट्रीयविशेष

बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी, एनुअल जनरल मीटिंग में लगी मुहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी चुने गए है, आज मुंबई के ताज होटल में हुई बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग में इस पर मुहर लगी। बैठक में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी खुद मौजूद रहे। रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष हैं।

भारत के पहले एंग्लो-इंडियन क्रिकेटर रोजर बिन्नी हैं। 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के वह अहम सदस्य रहे थे। उस वर्ल्ड कप में उनका योगदान काफी अहम था। कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस टूर्नामेंट में रोजर बिन्नी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने टूर्नामेंट में आठ मैचों में कुल 18 विकेट लिए थे। उस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। यह उनके वनडे करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस भी है। इसके अलावा बिन्नी के रहते टीम इंडिया एक और वर्ल्ड कप जीत चुकी है। रोजर बिन्नी साल 2000 में भारतीय अंडर-19 टीम के कोच भी रहे थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News