राष्ट्रीय

सिरसा में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 748 बूथ और 48 ट्रांजिट टीमों के साथ 149,356 बच्चों को टीका

सिरसा:-  सिरसा शहर के नागरिक अस्पताल से रविवार को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत की गई। जिले में 748 बूथ, 48 ट्रांजिट टीम, 152 मोबाइल्स टीमें बनाई गई हैं। जिले में ये टीमें 149356 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र कुमार भादू ने नागरिक अस्पताल में बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन करीब 30 से 35 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई गई।

इस दौरान अभियान के दौरान सिविल सर्जन महेंद्र भादू ने बताया कि अभियान को चलाने के लिए 150 सुपरवाइजर व 2840 वैक्सीनेशन बूथ मेंबर बनाए गए हैं। वहीं सभी मेंबर्स को हिदायत दी गई है कि अपने एरिया में स्लम एरिया, ईंट भटे, ट्रांसिट एरिया में अधिक ध्यान दिया जाए। चिकित्सकों के अनुसार कोई भी बच्चा 0 से 5 साल का छूटना नहीं चाहिए। कोई भी बच्चा किसी भी प्ले स्कूल में आंगनबाड़ी में जा रहा है, तो उसे वहां पर पोलियो की बूंदें पिलाई जाएंगी। किसी शादी समारोह में आया हुआ है या वह बच्चा किसी जगह घूमने के लिए माता-पिता के साथ जा रहा है। उन बच्चों को भी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर बूथ बनाकर यह दवाई पिलाई जाएगी। सभी आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर अभियान को चलाने में अपना सहयोग दे रही हैं।

उप सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने बताया कि मंगलवार को भी घर-घर जाकर बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नितिन सोमानी और किशोरावस्था परामर्शदाता कमल कक्कड़ ने बताया कि घरों के अलावा क्षेत्र के सभी स्कूलों में यह प्रतिरक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर योगेश खन्ना, दर्शना एएनएम, निर्मला एएनएम व पवन कुमार काउंसलर उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News