उत्तराखण्ड

पीआरडी जवानों के वेतन व उनकी तैनाती के मुद्दे पर कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना मिले मुख्यमंत्री धामी से

दो साल से एसडीआरएफ में तैनात 62 पीआरडी जवानों के वेतन भुगतान व पुनः तैनाती का मुद्दा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दरबार पहुंच गया , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बीती शाम को मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मुलाकात कर पीआरडी जवानों के तीन महीने के रुके हुए वेतन व उनको वेतन मांगे जाने पर हटाये जाने के प्रकरण पर मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सौंपा। धस्माना ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि 62 पीआरडी जवानों को दो वर्ष पूर्व कोविड काल में एसडीआरएफ की मांग पर युवा कल्याण विभाग द्वारा भेजा गया था। तीनों कोविड लहरों में इन जवानों ने एसडीआरएफ के निर्देशों पर कोविड ड्यूटी की।

कांग्रेस नेता  सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि अप्रैल 2022 से जुलाई 2022 तक इन जवानों को वेतन भुगतान नहीं किया गया और जब ये वेतन की मांग को लेकर उनके पास आये और उन्होंने अधिकारियों से इनके वेतन के बारे में वार्ता की तो बजाय इनके वेतन का भुगतान करने के इनका वेतन भुगतान किए बिना इनको वापस युवा कल्याण भेज दिया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर इनको वेतन भी दिलवाएँगे और इनको तैनाती भी मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News