राष्ट्रीय

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कोरोना संक्रमित हो गई है। इसकी जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी। वहीं रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थी, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित निकले है।

रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक सोनिया गांधी को बीते दिन हल्का सा बुखार आया था, जिसके बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया जिसके बाद उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं सोनिया गांधी ने कहा जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वह खुद को आइसोलेट कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News