uttarakhandउत्तर प्रदेशउत्तराखण्ड

लोस चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट

देहरादून:- लोस चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति घोषणा कर दी है। घोषणा पत्र समिति के प्रमुख के रूप में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और विशेष संपर्क अभियान पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही नरेश बंसल को चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। इस समिति में 38 विभागों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक राज्यसभा सांसद नरेश बंसल बनाया गया है। समिति में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक के रूप में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल और सह संयोजक आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट कार्य करेंगे।

bjp4uk

bjp4uk

bjp4uk

bjp4uk

न्यायिक मामले व चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख के रूप में संजय गुप्ता और सह प्रमुख जयवर्धन कांडपाल को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि प्रचार सामग्री एवं साहित्य वितरण प्रमुख राजेंद्र ढिल्लों और सह प्रमुख खीमा शर्मा को बनाया गया है।विज्ञापन अभियान विभाग में प्रमुख विपिन कैंथोला और सह प्रमुख दिलीप कंडारी, दीप कोश्यारी कोबनाया गया है। घोषणा पत्र विभाग में प्रमुख त्रिवेंद्र सिंह रावत और सह प्रमुख बलवंत सिंह भौर्याल, दीप्ति रावत एवं राजसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी को बनाया गया है। आरोप पत्र विभाग में प्रमुख मुन्ना सिंह चौहान और सह प्रमुख नेहा जोशी जिम्मेदारी दिखेंगी। विशेष संपर्क विभाग प्रमुख मदन कौशिक सह प्रमुख विजय बहुगुणा, डॉक्टर आर के जैन दिखेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News