उत्तराखण्ड

इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड में शासन ने किया कई अधिकारियों के तबादले सूची जारी

उत्तराखंड:- उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है शासन ने कई पीसीएस अधिकारियों के तबादला सूची जारी की है। कई बड़े अधिकारियों के पदों में शासन ने आज फेरबदल कर दिया,जिसकी सूची जारी कर दी गई है।उत्तराखंड शासन ने पीसीएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी की है। तबादला सूची में राजधानी देहरादून, गढ़वाल तथा शासन में तैनात अफसर शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
किशन सिंह नेगी को विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी के पद से हटाते हुए उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी।मुक्ता मिश्रा को संयुक्त निदेशक शहरी विकास के अलावा उपमुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया।

स्मृता परमार को उपसचिव उत्तराखंड सूचना आयोग से हटाते हुए विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी।
राहुल कुमार गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश से हटाया गया ह,उन्हें गढ़वाल मंडल के आयुक्त कार्यालय में सम्बद्ध किया गया ।शैलेश सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी से हटाते हुए नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की जिम्मेदारी दी ।चतर सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी के पद से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया ।
युक्ता मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से डिप्टी कलेक्टर पौड़ी के लिए भेजा गया ।

तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित विभाग/पदभार में से स्तम्भ-4 में उल्लिखित पदभार से अवमुक्त करते हुए, स्तम्भ-5 में उल्लिखित पद पर तैनात किये जाने का निर्णय लिया गया है

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News