कोटद्वार:- आज भारतीय जनता युवा मोर्चा कोटद्वार के द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का मुख्यमंत्री को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी एवं निदेशक के साथ बदजुबानी को लेकर झंडा चौक में पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र होकर झंडा चौक में पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शांतनु रावत ने कहा कि मदन सिंह बिष्ट के द्वारा की गई बदजुबानी कांग्रेस का चरित्र कांग्रेस की नीयत को दर्शाता है।
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी हो या कांग्रेस विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री तथा निदेशक के साथ की गई बदजुबानी हो कांग्रेस हमेशा मर्यादाओं को तार-तार करती रही है। कांग्रेस जनता के बीच में तो बढ़त नहीं बन पा रही है लेकिन बदजुबानी और अपशब्दों में कांग्रेस सबसे आगे है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, जिला महामंत्री युवा मोर्चा हेमंत गौड़, शुभम रावत, जिला उपाध्यक्ष संजय भंडारी, जिला मंत्री संजय रावत , अग्रज जुयाल, आशीष केष्टवाल, नगर मंडल अध्यक्ष विजय रावत, सुखरो मंडल अध्यक्ष विराट सुंद्रियाल, भाबर मंडल अध्यक्ष मुकुल नेगी, नमन भटनागर, अंकित नेगी, दीपक शर्मा रोहित सोडियाल पारस वेदी, यश वेदी, ऋतिक गोड़ियाल, अमित खंतवाल, हर्ष गुसांई, पवन कश्यप, ताजुद्दीन, भूरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
