अपराधउत्तराखण्डजनसमस्या

सांप्रदायिक सौहार्द बगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: सी.एम

देहरादून : देवभूमि में किसी को भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने नही दिया जायेगा। आपको बता दें कि बीते दिनों हनुमान जयंती के शुभअवसर पर शोभायात्रा के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पथराव व आगजनी करी थी जिससे क्षेत्र के अन्दर तनाव पैदा हो गया था। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा ऐसे उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सरकार इस तरह की कोशिशों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।गौरतलब है कि उत्तराखंड में हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया। इससे वहां तनाव हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर में आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में पुलिस बल भेजा गया। मुख्यमंत्री स्वयं इस घटना पर नजर रखे हुए थे। वहीं, घटना के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है शासन ने भी मामले की रिपोर्ट तलब की। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी साफ कर दिया है कि आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News