उत्तराखण्ड

जम्मू कश्मीर के पहलगाम के पास ITBP बस हादसे में पिथौरागढ़ का जवान हुआ शहीद, सीएम धामी ने जताया दुख

दुखद खबर:  जम्मू कश्मीर के पहलगाम के पास बीते दिन चंदनवाड़ी में हुए आईटीबीपी बस हादसे में पिथौरागढ़ के भुरमुनी गांव निवासी जवान दिनेश सिंह बोहरा शहीद हो गये हैं, परिवार वालों को देर शाम दिनेश के शहीद होने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही घर और गांव में शोक की लहर फैल गई हैं, वहीं जवान के शहीद होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख व्यक्त किया है।

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ मुख्यालय से लगभग 16 किमी दूर स्थित भुरमुनी गांव निवासी आईटीबीपी की चौथी बटालियन में तैनात दिनेश सिंह बोहरा वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे, अमरनाथ यात्रा के लिए उनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर में लगी थी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने परिवार को जानकारी दी है कि बस में कुल 39 जवान थे, इसमें 37 आईटीबीपी के और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे।

ITBP की बस का ब्रेक फेल होने के बाद वो सड़क से नदी में गिर गई, सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे, बस में 39 जवान सवार थे, हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीस जवान घायल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News