मनोरंजन

उर्वशी रौतेला का नया दावा: लियोनार्डो डिकैप्रियो संग फोटो शेयर कर हुईं ट्रोल

कान फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला की चर्चा, लियोनार्डो डिकैप्रियो को लेकर किया बड़ा दावा
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं—कभी अपने फैशन स्टेटमेंट के कारण तो कभी अपने बयानों को लेकर। हाल ही में वह 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं, जहां उन्होंने हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो से मुलाकात की। गुरुवार को उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ दो सेल्फी साझा कीं और दावा किया कि डिकैप्रियो ने उन्हें “कान की रानी” कहा।

“कान की रानी” वाली पोस्ट पर मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स
उर्वशी ने तस्वीरों के साथ लिखा, “जब लियोनार्डो डिकैप्रियो आपको ‘कान की रानी’ कहें! शुक्रिया, लियो… अब यह एक टाइटैनिक तारीफ है।” इस पोस्ट पर जहां कुछ फैंस ने तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने पूछा, “क्या लियो को पता है कि उन्होंने आपको ऐसा कहा है?” तो किसी ने लिखा, “कहीं स्केच तो नहीं बनाया है?” एक यूजर ने मजाक में पूछा, “क्या उन्होंने दबीदी दबीदी के लिए भी तारीफ की है?”

फोटोशूट को लेकर उठे सवाल, उर्वशी ने दी सफाई
कान फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी के फोटोशूट को लेकर भी एक विवाद सामने आया। एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने आरोप लगाया कि उर्वशी के कारण रास्ता जाम हो गया और अन्य लोगों को असुविधा हुई। इस पर अभिनेत्री ने सफाई दी कि फोटोशूट के लिए आयोजकों से पहले ही अनुमति ली गई थी और यह पूरी तरह नियमों के तहत किया गया।

लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहीं, लेकिन हुआ ऊप्स मोमेंट
फेस्टिवल के पहले दिन उर्वशी अपने अनोखे ‘तोता परी’ लुक को लेकर काफी चर्चा में रहीं। हालांकि, एक मौके पर वह वार्डरोब मालफंक्शन यानी ऊप्स मोमेंट का भी शिकार हो गईं, जब उनकी ब्लैक ड्रेस फटी हुई नजर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News